बेमिसाल, बहुप्रतिभाशाली, चंचल आवाज़ की बेताज मलिका आशा जी से प्रेरित सुर
आशा भोसले (Asha Bhosle) जी का जन्म 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में हुआ.
इन्होंने उन्होंने अपना पहला गाना 1943 में मराठी फिल्म ‘माझा बाळ’ में गीत गाया. गीत के बोल थेः ‘चला चला नव बाळा…’
जिसका संगीत दत्ता डावजेकर ने दिया था.
उनका पहला हिंदी गाना 1948 में फिल्म ‘चुनरिया’ के लिए था, जिसके बोल थेः
‘सावन आया….’ संगीतकार थेः हंसराज बहल.
उनका विवाह 16 वर्ष की उम्र में ही गणपतराव भोसले के साथ हो गया था. किसी कारणवश और पति व उनके परिवार के बुरे व्यवहार से ये विवाह ज़्यादा दिनों तक
कायम नहीं रहा और इस विवाह का दुखद अंत हो गया. फिर आशा जी अपनी माँ के घर लौट आईं.
वर्ष 1980 में आशा जी ने राहुल देव बर्मन (आर.डी. बर्मन / पंचम) से विवाह किया
और ये विवाह एक मिसाल बन कर सबके लिए पेश हुआ.
आशा जी की ख़ासियत ये थी कि वह हर तरह के गीत गा सकती थीं. जैसे कि पॉप, गज़ल, भजन, भारतीय शास्त्रीय आधारित गीत, अलग अलग भाषाओं के गीत, कव्वाली, रवीन्द्र संगीत और नजरूल गीत सभी.
जैसे आशा जी के पसंदीदा गायक थे किशोर कुमार, वैसे ही ओ पी नैयर की पसंदीदा गायिका आशा भोसले थीं. और इतनी पसंदीदा थीं कि ओ पी नैयर ने अपनी पूरी ज़िंदगी में कभी लता मंगेशकर से गाना नहीं गवाया.
आशा जी को जिन गानों ने उन्हें सम्मान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया था, उनमें से कुछ गाने हमेशा याद रखे जाएंगे, जैसे किः
आइए मेहरबान’ (Howrah Bridge – 1958)
आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलूं (Kismat – 1968)
ये है रेशमी जुल्फों का अंधेरा (Mere Sanam- 1965)
दिल चीज़ क्या है (Umrao Jaan – 1981)
इन आँखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं (Umrao Jaan – 1981)
मेरा कुछ सामान (Ijaazat – 1987)
पिया तू अब तो आजा (Caravan – 1971)
अभी न जाओ छोड़ कर (Duet with Mohammed Rafi) (Hum Dono – 1962)
ये रातें ये मौसम नदी का किनारा (Duet with Kishore Kumar) (Dilli Ka Thug – 1958)
तू छुपी है कहां, मैं तड़पता यहां ((Duet with Manna Dey) (Navrang – 1959)
दम मारो दम (Hare Rama Hare Krishna – 1971)
भारतीय और विदेशी भाषाओं में लगभग 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड करने पर उनका नाम
Guinness Book of Records में दर्ज था.
Awards won by Asha Bhosle:
Internationl:
2011: Guinness Book of World Records
National Film Awards
1981: Dil Cheez Kya Hai (Umrao Jaan)
1986: Mera Kuchh Samaan (Ijaazat)
आशा जी उन चंद गिने चुने लोगों में शामिल हैं, जिन्हें Grammy Awards के लिए नॉमिनेट किया गया.
1. 39th Grammy Awards – 1997
2. Grammy Award for Best Global Music Album – Ali Akbar Khan’s Legacy.
48th Grammy Awards – 2006
Grammy Award for Best Contemporary World Music Album
Filmfare Awards:
Filmfare Best Female Playback Award
1967: Garibon ki Suno (Dus Lakh, 1966)
1969: Parde Mein Rehne Do (Shikar, 1968)
1972: Piya Tu Ab To Aaja (Caravan, 1971)
1973: Dum Maro Dum (Hare Rama Hare Krishna, (1971)
1974: Hone Lagi Hai Raat (Naina, 1973)
1975: Chain Se Humko Kabhi (Pran Jaye Par Vachan Na Jaye, 1974)
1979: Yeh Mera Dil (Don, 1978)
2001: Filmfare Lifetime Achievement Award
Indian Government Awards:
2000: DadaSaheb Phalke Award
2008: Padma Vibhushan