मन्ना डे की शास्त्रीय और गंभीर शैली से प्रेरित सुर
मन्ना डे (Manna Dey) साहब भारतीय संगीत के वो स्तंभ हैं जिन्होंने शास्त्रीय संगीत (Classical Music) को आम लोगों के दिलों तक पहुँचाया. उनकी आवाज़ में जो गहराई, ठहराव और शास्त्रीय शुद्धता थी, वह बेमिसाल है. उनके दौर का संगीत हर सुनने वाले को एक अलग ही शांति और सुकून से भर देता है.
मन्ना डे जी का जन्म 1 मई 1919 को कोलकाता में हुआ था. माता-पिता ने उन्हें नाम दिया था प्रबोध चंद्र डे.
मन्ना दा ने सन 1942 में फ़िल्म तमन्ना के लिए अपना पहला गाना गाया था. और तब से 2013 (जब उनका स्वर्गवास हुआ) तक लगभग 3000 से अधिक गाने गाए. उन्होंने कई भाषाओं में गाने गा कर लोगों का दिल जीता. मन्ना डे का शुमार उन गिने चुने प्लेबैक सिंगर्स में होता है, जो शास्त्रीय संगीत में निपुण थे.
उनके गाए हुए रागों पर आधारित गानों को कोई मुकाबला नहीं है.
फ़िल्म बसंत बहार (Basant Bahar – 1956) में उन्होंने पंडित भीमसेन जोशी के साथ जो बेमिसाल गीत गाया था,
जिसके बोल थे, “केतकी गुलाब जूही चम्पक बन फूले”
वो भारतीय फिल्मों के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा.
मन्ना डे साहब ख़ुद इतने बड़े कलाकार थे कि कोई उनके आगे ठहर नहीं सकता.
लेकिन उनकी विनम्रता देखिए कि वो लता मंगेशकर जी और मोहम्मद रफ़ी की तारीफ़ें करते नहीं थकते थे
और कई बार उन्होंने अपने इंटरव्यूज़ में उनका ज़िक्र किया था.
Zindagi Kaisi Hai Paheli….
The Unforgettable Songs of Manna Dey
- लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे [Dil Hi To Hai -1963]
- पूछो न कैसे मैंने रैन बिताई [Meri Surat Teri Ankhen – 1963]
- ऐ मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे बिछड़े चमन [Kabuliwala – 1961]
- ज़िंदगी कैसी है पहेली [Anand – 1971]
- ऐ मेरी ज़ोहरा जबीँ, तुझे मालूम नहीं [Waqt – 1965]
- तू प्यार का सागर है [Seema – 1955]
- दिल की गिरह खोल दो (युगल गीत लता मंगेशकर सहित) [Raat aur Din – 1967]
- ये रात भीगी भीगी ये मस्त फ़ज़ाएं (युगल गीत लता मंगेशकर सहित) [Chori Chori – 1956]
- तुम गगन के चंद्रमा हो (युगल गीत लता मंगेशकर सहित) [Sati Savitri – 1964]
- इक चतुर नार करके सिंघार (युगल गीत किशोर कुमार सहित) [Padosan – 1968]
- कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं [Upkar – 1967]
भारत सरकार द्वारा मन्ना डे की स्मृति में जारी
विशेष डाक टिकट
Image By India Post, Government of India – [1] [2], GODL-India, https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=74178099
क्रिएटर्स के लिए महत्व: अगर आप अपने वीडियो कंटेंट में कुछ गहरा, संजीदा, क्लासिकल या दिल को छू लेने वाला बैकग्राउंड स्कोर जोड़ना चाहते हैं, तो मन्ना डे साहब के संगीत के मिज़ाज से प्रेरित धुनें आपके काम को एक अलग ही क्लास और वैल्यू देंगी. यह संगीत डॉक्यूमेंट्री, ट्रेवल व्लॉग्स या इमोशनल स्टोरीटेलिंग के लिए बेहद उपयुक्त है.
संगीत के बारे में: मन्नाडे जी से प्रेरित धुनें पूरी तरह से ओरिजिनल कंपोजिशंस हैं, जो मन्ना डे जी के दौर की सुरीली शैली को समर्पित हैं. इन्हें हाई-क्वालिटी में रिकॉर्ड किया गया है ताकि आपके प्रोजेक्ट्स को एक प्रोफेशनल साउंड मिल सके.
वैसे तो मन्ना दा ने बेशुमार अवॉर्ड्स जीते हैं, जिनमें से कुछ का ज़िक्र करना ज़रूरी हैः
Awards won by Manna Dey:
Filmfare Award Best Singer 1972 – Aye Bhai Zara Dekh Ke Chalo Film: Mera Naam Joker
Filmfare Lifetime Achievement Award 2011
National Film Award for Best Male Playback Singer Jhanak Jhanak Tori Baaje Paayaliya Mere Huzoor 1968
By Government of India:
- National Film Award for Best Male Playback Singer: Ae Bhai zara dekh ke – Mera Naam Joker 1970
- Padma Shri – 1971
- Padma Bhushan – 2005
- Dadasaheb Phalke Award – 2007